विद्या वान गुणी अति चातुर राम काज करने को आतुर



 विद्या वान गुणी अति चातुर राम काज करने को आतुर

आज के आधुनिक प्रबंधन युग में हनुमान चालीसा एक मैनेजमेंट ग्रन्थ के रूप में पड़ा जा रहा है।  और जो मैनेजमेंट के फंडे हनुमान चालीसा से मिल रहे है तो कारपोरेट दुनिया भी इस आध्यात्मिक ग्रन्थ को जीवन में उतार रही है।  आज हम विद्यावान गुणी चातुर पंक्तियों को इस तारतम्य में समझने की कोशिश करते है।  आज के युग में जहा पढ़ाई की बड़ी बड़ी डिग्रियां लेकर बच्चे व्यावहारिक जीवन और प्रोफेशनल जीवन में फ़ैल से हो रहे है उसका सबसे बड़ा कारण ही यह है की यूनिवर्सिटिया और कालेज डिग्रियां तो कोर्स पड़ा कर बाट देते है ऐसे में व्यावहारिक ज्ञान से वो वंचित रहजाते है वो तो जिनके पारिवारिक संस्कार सही तरह से मिले है वो तो आगे बढ़ जाते है लेकिन जो एकल परिवार में पले बड़े होते है वो कुछ खास नहीं कर पाते है।  आज प्रबंधन के युग में  एक अच्छी डिग्री होना बहुत जरूरी है, विद्यावान होने के लिए अच्छी पढ़ाई बहुत जरुरी है और विद्यावान के साथ ही एक लीडर को गुनी और चतुर भी होना चाहिए। चालीसा कहती है सिर्फ डिग्री होने से व्यक्ति सफल नहीं होंगे। विद्या हासिल करने के साथ उसे अपने गुणों को भी बढ़ाना पड़ेगा, बुद्धि में चतुराई भी लानी होगी। हनुमान में तीनों गुण हैं, वे सूर्य के शिष्य है, गुणी भी हैं और चतुर भी।"नॉलेज" होना अलग बात है और व्यवहारिक रूप से नॉलेज को उपयोग करना (डिलीवर करना ) अलग बात है क्योकि अगर आपकी "कम्युनिकेशन" बराबर नहीं है तो आपका "नॉलेज "आपके अंदर ही रहेगा अतः ज्ञान को बाहर लाने के लिए "गुणी" और  " चतुर"( स्मार्ट ) होना भी जरुरी है। दूसरा आपको बहुत "नॉलेज" और आपका " ऐटिटूड " या सकारात्मक सोच नहीं है तो भी आप फ़ैल ही होंगे क्योकि attitude  के बिना आप अपने "नॉलेज " को "परफॉर्मेंस " में बदल ही नहीं पाएंगे।  परफॉर्मेंस के लिए आपका काम करने के आतुर अर्थात सही attitude  होना जरुरी है।  हनुमान जी महाराज नॉलेजेबल तो है  ही उनमे चतुरता से काम करने की छमता भी है।  हनुमान जी महाराज को अमरता का वरदान है और वे एकमात्र देव इस धरती पर आज भी विचरण करते है।  विधार्थियो को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही हनुमानजी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। एक अच्छे लीडर या मैनेजर को हमेशा अपने काम को करने के लिए आतुर अर्थात तैयार रहना चाहिए इस एक भावना से ही उनका परफॉर्मेस उच्च कोटि का हो जाता है। इस तरह से हमने चालीसा के इस पंक्ति का विवेचन अपनी अल्प बुद्धि से प्रबंधन के सन्दर्भ में किया।  

राजेश भंडारी
अस्सिस्टेंट प्रोफेसर
इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च
इंदौर
९००९५०२७३४ 

Comments